सिंगरौली। अटल काव्याञ्जलि साहित्यिक समूह सतना मध्य प्रदेश के द्वारा एन टी पी सी मैत्री सभागार में आयोजित “अखिल भारतीय कवि सम्मेलन” सुजान तिवारी ‘समर्थ’ के संयोजन में श्री केदार नाथ शुक्ल के मुख्य आतिथ्य तथा डाॅ. वीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘भ्रमर’ चित्रकूट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। एनटीपीसी के अधिकारियों, जन प्रिय पुलिस अधीक्षक सिंगरौली, सदर विधायक महोदय तथा नगर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को संबोधित भव्यता और ऊँचाइयाँ प्रदान की। कवि सम्मेलन में भारत के विभिन्न प्रांतों के ख्यातिलब्ध रचनाकारों में डाॅ वीरेन्द्र प्रताप सिंह भ्रमर चित्रकूट, शिवकरण दुबे वेदराही रीवा, डॉ राजेश प्रखर कटनी, मीना भट्ट जबलपुर, संतोष पाण्डेय सरित रीवा, रमाकांत द्विवेदी सावन सीधी, संतोष प्रजापति माधव महोबा, तामेश्वर शुक्ल तारक सतना, अरुणिमा अनमोल सीधी, आदेश कुमार पंकज, रामजस त्रिपाठी नारायण चुनारगढ़, युवा कवि प्रखर द्विवेदी प्रखर ‘रावण’ रीवा, विजयलक्ष्मी संवेदना बैढ़न, प्रवीन्दु पाण्डेय चंचल सिंगरौली, प्रणव भास्कर तिवारी शिववीर बाराबंकी ने काव्य पाठ कर जन समुदाय को अह्लादित किया। प्रणव भास्कर तिवारी शिववीर को अध्यक्ष डाॅ वीरेन्द्र प्रताप सिंह भ्रमर जी के कर कमलों द्वारा संस्थापक श्री तामेश्वर शुक्ल तारक जी के निर्देशानुसार दो हजार एक सौ रुपये मानदेय एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।