नई दिल्ली /प्रोजेक्ट नन्ही कली ने अगले तीन वर्षों में कुल पांच लाख लड़कियों को शिक्षित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। इस महत्वपूर्ण लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रोजेक्ट नन्ही कली साझेदार ब्रांडों के साथ जुड़ाव करेगा, नन्ही कली केंद्रों में जागरूकता अभियान शुरू करेगा और लोगों के बीच काम करने वाली अपनी टीमों को और मजबूत करेगा।
महिंद्रा समूह के अध्यक्ष श्री आनंद महिंद्रा ने कहा, ‘‘विश्व बैंक ने कहा है कि शिक्षित महिलाएं गरीबी से परिवारों, समुदायों और राष्ट्रों को गरीबी के दुष्चक्र से बाहर निकलने में मदद करती हैं। और इसमें कोई संदेह नहीं है। यदि भारत गरीबी के दुष्चक्र से बचना चाहता है, तो हमें सभी लड़कियों के लिए शिक्षा सुनिश्चित करने में एक पल भी बर्बाद नहीं करना चाहिए। प्रोजेक्ट नन्ही कली के इस संकल्प के जरिए हम लड़कियों के शिक्षा के अधिकार की राह में रुकावट बनने वाली सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक बाधाओं को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।‘‘
अनुमान बताते हैं कि हमारे देश में औसतन एक लड़की को अपने जीवनकाल में चार साल से भी कम शिक्षा हासिल होती है। इस दिशा में ऐसे खतरनाक आंकड़े हैं, जिन्हें उद्योग द्वारा सहयोगी और दीर्घकालिक प्रयास की आवश्यकता है